UP News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में पढ़ाई करने वाले 23 साल के बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को कॉलेज परिसर में ही 8 गोलियां मार दी गई. इस हत्याकांड से वाराणसी में हड़कंप मचा हुआ है. जिस तरह से सूर्य की हत्या की गई है, उससे पुलिस भी हैरान है.
ADVERTISEMENT
इसी बीच सूर्य प्रताप सिंह का मर्डर अपनी आंखों से देखने वाला चश्मदीद छात्र ने पूरी घटना बताई है. चश्मदीद छात्र का कहना है कि ये सारी घटना प्रिंसिपल के सामने हुई है. दोनों के बीच विवाद हो रहा था. बीच में प्रिंसिपल आए और उन्होंने दोनों को हड़काया. चश्मदीद छात्र का कहना है कि इस दौरान दूसरे छात्र ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और गोली मारनी शुरू कर दी.
किसने मारी गोली?
चश्मदीद छात्र का दावा है कि सूर्य को मंजीत चौहान नाम के छात्र ने गोली मारी है. वह वाराणसी का ही रहने वाला है. प्रिंसिपल के सामने उसने गोली मारी है. चश्मदीद छात्र का कहना है कि आरोपी छात्र पिस्तौल लेकर चल रहा था. सब कुछ प्रिंसिपल के सामने हुआ है.
चश्मदीद छात्र का ये भी कहना है कि दोनों के बीच किसी भी तरह की पुरानी रंजिश नहीं थी. गोली चलने के बाद प्रिंसिपल भाग निकले. वह अपनी जान बचाकर भाग निकले. छात्र का कहना है कि अब हमें इंसाफ चाहिए. जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, हम लोग कॉलेज नहीं चलने देंगे.
आपको बता दें कि सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में काफी तेज था. वह कॉलेज में प्रसिद्ध भी था. फिलहाल छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और कॉलेज के छात्रों में गुस्सा है.
ADVERTISEMENT









