23 साल के इकलौते बेटे सूर्य प्रताप सिंह को खोने वाली मां किरन हो गईं बेसुध, 8 गोलियां मारने वाला कौन?
UP News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में जिस तरह से 23 साल के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को मारा गया, उससे हड़कंप मच गया. छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को 8 गोलियां मार दी गईं. 4 गोलियां छात्र के सीने और 4 गोलियां उसकी कनपटी में मारी गईं. मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा फूट गया और वह सड़कों पर आकर तोड़फोड़ करने लगे और दुकानें बंद करवाने लगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी तरफ इस घटना से छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.