हमारा लड़का तो चला गया, लेकिन जो मारा है... यूपी कॉलज के छात्र सूर्य सिंह के पिता ने कातिल मंजीत को लेकर की बड़ी मांग

ब्रिजेश कुमार

21 Mar 2026 (अपडेटेड: 21 Mar 2026, 09:21 AM)

Varanasi UP College Murder Case: 'बेटे का कातिल मरेगा तभी होगा अंतिम संस्कार', सूर्य प्रताप के पिता ऋषिदेव सिंह ने की एनकाउंटर की मांग. मुख्य आरोपी मंजीत चौहान पुलिस की गिरफ्त में.

UP Tak
Google CTA

Varanasi UP College Murder Case: वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद शुक्रवार की रात भारी तनाव और जद्दोजहद के बीच गुजरी. देर रात पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ऋषिदेव सिंह ने अपने इकलौते बेटे का शव उठाने से इनकार कर दिया. बिलखते हुए पिता ने प्रशासन के सामने अपनी एक ही शर्त रखी कि कातिल का एनकाउंटर होना चाहिए. पुलिस और परिजनों के बीच काफी जद्दोजहद के बाद शव को शिवपुर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है, लेकिन तब भी परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुआ. 

यह भी पढ़ें...

'एक ही लड़का था हमारे पास, अब कोई नहीं बचा'

ऋषिदेव सिंह ने रुंधे गले से मीडिया को बताया कि उनका बेटा घर का इकलौता चिराग था. उन्होंने कहा, "हमारा लड़का तो चला गया, लेकिन जो मारा है उसका एनकाउंटर होना चाहिए. जब तक एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक हम दाह संस्कार नहीं करेंगे. हमारा चला गया भाई, अब कोई नहीं है हमारे पास, एक ही लड़का था." पिता ने बताया कि उनकी गुरुवार को बेटे से बात हुई थी और तब उसे कोई दिक्कत नहीं थी. 

प्रिंसिपल के बुलावे पर आया था सूर्या?

मृतक के पिता ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें सुनने में आ रहा है कि कॉलेज के प्रिंसिपल ने किसी समझौते के लिए सूर्या को बुलाया था और उसी दौरान उसे गोली मार दी गई. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें पहले से किसी विवाद या मारपीट की जानकारी नहीं थी. ऋषिदेव सिंह ने सरकार से गुहार लगाई है कि शासन उनका सहयोग करे और कातिल को कड़ी से कड़ी सजा दे. 

मुख्य आरोपी मंजीत चौहान अरेस्ट

बता दें कि इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस की टीमों ने दबिश दी और मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया. मंजीत के साथ उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज है. वारदात का एक विचलित करने वाला वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी मंजीत निढाल पड़े सूर्या के सीने पर बैठकर उस पर फायरिंग करता दिख रहा है. वर्तमान में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर भारी पुलिस बल शिवपुर स्थित आवास और कॉलेज परिसर में तैनात है. 

ये भी पढ़ें: यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य सिंह के सीने पर चढ़कर गोलियां बरसारा था मंजीत चौहान, वीडियो में दिखा डरावना नजारा