अमेठी : चैत्र नवरात्र के मौके पर अमेठी के देवी मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसपी के निर्देश पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गए है. मेला क्षेत्र में जहां स्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है तो एक क्यूआरटी टीम को भी तैनात किया गया है।इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों के अलावा सिविल ड्रेस में भी महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
ADVERTISEMENT
दरसअल चैत्र नवरात्रि के मौके पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।जिले के तीन बड़े शक्तिपीठों पर भोर से ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लाइन लगाकर अपने अपने आराध्य मा का दर्शन पूजन कर रहे है।जिले के कालिकन धाम,अहोरवा भवानी और दुर्गन भवानी धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है।इन सभी मंदिरों में 9 दिन विशाल मेला लगता है।मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अस्थाई।पुलिस चौकी बनाई गई है तो एक कंपनी क्यूआरटी को भी लगाया गया है।पूरे मेला क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले घटनाओं को लेकर सिविल ड्रेस में भी महिलाओं को लगाया गया है।फिलहाल पुलिस की सख्ती की बात अभी तक किसी भी देवी मंदिरों में घटनाएं सामने नही आई है.
एसपी सरवणन टी ने बताया कि देवी मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।तीन प्रमुख मंदिरों में स्थानी पुलिस चौकी बनाई गई है तो क्यूआरटी टीम को भी तैनात किया गया है।इसके साथ ही मुख्य मंदिरों के 200 मीटर परिधि को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी रोडवेज में 2584 पदों पर निकली भर्ती, घर के पास मिलेगी नौकरी
ADVERTISEMENT









