अमेठी: झटका तार की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी

Amethi Crime news: अमेठी के जामो में दर्दनाक हादसा: नशे की हालत में साइकिल से घर जा रहे 45 वर्षीय सुनील की झटका मशीन के तारों की चपेट में आने से मौत. सिंभुई चौराहे के पास खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए तारों में उलझने से गई जान.

Amethi News

Newzo

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 12:11 PM)

follow google news

Amethi Jamo Incident:अमेठी में बीती रात साइकिल से घर जा रहे युवक की जानवरो से खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तारों की चपेट में आने से मौत हो गई. आज सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था. वह शराब पीकर बीती रात घर जा रहा था और नशे में वह झटका तारों के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें...

दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के सिंभुई चौराहे का है जहां देसी शराब का ठेका स्थित है. बीती रात पास के ही गांव राम शाहपुर का रहने वाला सुनील महारा पुत्र लल्लन 45 वर्ष बीती रात साइकिल से अपने घर जा रहा था. अभी वह ठेके से 10 मीटर दूर पहुंचा ही था कि सड़क किनारे जानवरों से खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका मशीन के तारों की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. अंधेरा होने के कारण शव रात भर घटनास्थल भारी पड़ा रहा. आज सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद डायल 112 और जामो पुलिस मौके पर पहुंची है और विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है. 

बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था और रोज शराब पीता था. बीती रात शराब पीकर अपने घर जा रहा था जहां वह शराब के नशे में अनियंत्रित होकर झटका तारों पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी विनोद सिंह में कहा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है.