कानपुर में धुरंधर 2 देखने आई युवती से सिनेमा हॉल में युवक ने की छेड़छाड़, भड़के पिता ने लड़के का किया ये हाल

Kanpur Crime News: कानपुर के गुरुदेव पैलेस टॉकीज में फिल्म 'धुरंधर 2' के दौरान युवती से छेड़छाड़. सिनेमाहॉल के बाहर पिता ने आरोपी को पीटा, रावतपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

Kanpur Crime News

सिमर चावला

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 10:36 AM)

follow google news

कानपुर के गुरुदेव पैलेस टॉकीज में एक युवती अपने पिता के साथ धुरंधर 2 मूवी देखने आई. सिनेमा हॉल में अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी. जैसी ही इस घटना की जानकारी युवती के पिता को लगी उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी. इस बीच किसी ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दे दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

सिनेमाहॉल के बाहर क्या हुआ?

जैसे ही शो खत्म हुआ और आरोपी युवक टॉकीज से बाहर निकला, पहले से ही गुस्से में लाल युवती के पिता ने उसे दबोच लिया. पिता ने सरेआम आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी. मौके पर मौजूद भीड़ ने भी आरोपी पर हाथ साफ किए. हालांकि हॉल के अंदर की घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन बाहर हुई इस पिटाई का नजारा देख लोग दंग रह गए.

हंगामे की सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. 

ये भी पढ़ें: कानपुर के तपेश्वरी मंदिर में सिंदूर बेचने वाले इकबाल की हटा दी गई दुकान, क्या मुस्लिम दुकानदारों ने दी थी पहले कोई धमकी?