10 लाख लेकर आओ और सौतन के साथ रहो...कानपुर की रूबिया ने पति ताजदार आलम को लेकर जो जो बताया उसे जान उड़ जाएंगे होश

रंजय सिंह

• 06:10 PM • 11 May 2026

Kanpur News: कानपुर की डॉक्टर रुबिया ने पति ताजदार आलम पर कोख में बच्चे मारने और दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. राजनीतिक रसूख के कारण 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है.

Kanpur News

Kanpur News

Google CTA

Kanpur News: कानपुर की रहने वाली डॉक्टर रुबिया खान ने अपने पति ताजदार आलम और ससुराल वालों के खिलाफ चकेरी थाने में 13 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. रुबिया का आरोप है कि उसके पति ने अपनी प्रेमिका से निकाह करने के लिए रुबिया के पेट में पल रहे दो बच्चों को दवा देकर मार दिया. घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है जिसके बाद पीड़ित पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें...

रूबिया ने पति पर लगाए ये सारे आरोप

यूपी Tak से बात करते हुए पीड़िता रुबिया ने बताया कि उसकी शादी साल 2021 में हुई थी. शादी के बाद वह दो बार गर्भवती हुई. लेकिन उसका आरोप है कि पति ने अपनी प्रेमिका से निकाह करने के चक्कर में दवा देकर कोख में ही उसके बेटा और बेटी को मार डाला. बेटे की मौत के बाद रुबिया की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. जब वह तीसरी बार गर्भवती हुई तो अपनी जान बचाने के लिए बहाने से कानपुर अपने पिता के घर आ गई. यहां उसने एक बेटी को जन्म दिया. आरोप है कि जब उसने पति को बेटी होने की जानकारी दी तो पति ने फोन पर बताया कि उसने दूसरा निकाह कर लिया है. उसने शर्त रखी कि अगर साथ रहना है तो उसे सौतन के साथ रहना होगा और अपने पिता से 10 लाख रुपये दहेज भी दिलाना होगा.

इस दौरान पीड़िता ने ये भी आरोप लगाए कि उसके ससुराल वालों के संबंध संभल के बड़े राजनेताओं और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के परिवार से हैं. उसकी सास पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि इसी राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस हाथ डालने से बच रही है. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी पति ताजदार आलम एक महिला दरोगा से बहस कर रहा है. वह शरीयत का हवाला देकर दूसरी शादी को जायज ठहरा रहा है और कानून की बात करने पर पुलिस अधिकारी को ही लॉ पढ़ने की सलाह दे रहा है.

शादी में खर्च हुए 50 लाख लेकिन अभी भी मांग रहा पैसे

रुबिया के पिता  शकील अहमद एक रिटायर्ड मेजर हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में 50 लाख रुपये खर्च किए थे. आरोप है कि अब पति 10 लाख रुपये की और मांग कर रहा है और साथ रहने के लिए दूसरी पत्नी के साथ समझौता करने का दबाव बना रहा है. एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी चाहे वे कहीं भी छिपे हों.