लूडो खेलते-खेलते ऋषभ ने भाभी को काटी थी चिकोटी, फिर महिला ने कुछ ऐसा कहा कि देवर ने कर दी हत्या

पुष्पेंद्र सिंह

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 11:33 AM)

Mainpuri Crime News:लूडो खेलते समय हुए विवाद में देवर ऋषभ ने अपनी भाभी की गला दबाकर की हत्या. पति से शिकायत करने की धमकी देने पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम. कुर्रा थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

Mainpuri Crime News

Mainpuri Crime News

Google CTA

Mainpuri Crime News: मैनपुरी के दिल्हा गांव में 10 मार्च को हुई एक महिला की मौत का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शुरुआती जांच में जो मामला अज्ञात हमले का लग रहा था. लेकिन जब इसकी परतें खुलीं तो कातिल घर का ही सदस्य निकला. सामने आई जानकारी के अनुसार देवर ऋषभ और भाभी आपस में लूडो खेल रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच खेल को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस बीच देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली. इससे नाराज भाभी ने कहा कि वह इसकी शिकायत पति से करेगी.  ये बात देवर ऋषभ को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आपा खो दिया अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी. 

यह भी पढ़ें...

देवर ने भाभी को काटी थी चिकोटी

जानकारी के अनुसार, मृतका और उसका देवर ऋषभ 10 मार्च को घर पर लूडो खेल रहे थे. खेल-खेल में ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इसी दौरान ऋषभ ने अपनी भाभी को चिकोटी काट दी. भाभी ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह इसकी शिकायत अपने पति (जो गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं) से करेंगी.  ऋषभ को डर था कि अगर भाई को इस बात का पता चला तो विवाद बढ़ जाएगा. इसी गुस्से और डर में आकर उसने अपनी भाभी पर हमला कर दिया और गला दबाकर उनकी जान ले ली. घटना के वक्त मृतका का पति घर पर नहीं था और वह अपने ससुर के साथ रहती थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए भाभी के मोबाइल से सिम भी गायब कर दी थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद देवर पर गया शक

मृतका के पति ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आने से पुलिस ने फिर से जांच शुरू की. पुलिस को शुरू से ही शक था कि हत्यारा कोई करीबी ही है. ऐसे में जब देवर ऋषभ से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.