मंजीत चौहान ने मेरे बेटे को बीयर के नशे में मारी थी गोली... सूर्य सिंह की मां ने कॉलेज प्रिंसिपल पर लगाए ये बड़े आरोप

UP College Murder Case Update: मृतक सूर्या सिंह की मां किरन सिंह का प्रिंसिपल पर बड़ा आरोप. कहा साजिश के तहत फोन कर बुलाया और मंजीत चौहान से गोली मरवा दी. बेटा बीमार था फिर भी बुलाया गया. जानें यूपी कॉलेज हत्याकांड में मां के एक्सक्लूसिव खुलासे और इंसाफ की मांग.

Surya Mother

Surya Mother

विनय कुमार सिंह

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 09:48 AM)

follow google news

UP College Murder Case Update: यूपी कॉलेज में BSC छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या लगातार चर्चा में बनी हुई है. हर कोई इस मामले से जुड़े अपडेट जानने की कोशिश में लगा हुआ है. इस बीच सूर्य सिंह की मां किरन सिंह ने उनके बेटे की हत्या को सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया है. किरन सिंह ने कॉलेज के प्रिंसिपल पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने ही सूर्य को फोन करके घर से बुलाया था. इस दौरान आरोपी छात्र मंजित वहां पहले से ही मौजूद था और उसने ही सूर्य की गोली मारकर हत्या कर दी. 

यह भी पढ़ें...

बीमार बेटे को प्रिंसिपल ने फोन करके बुलाया था कॉलेज

किरन सिंह ने बताया कि सूर्य पिछले 10-12 दिनों से बीमार था. उसे चेचक हुआ था जिसके कारण वह कमरे से बाहर भी नहीं निकल रहा था. मां के मुताबिक, अचानक प्रिंसिपल का फोन आया और उसे तुरंत कॉलेज बुलाया गया. उन्होंने कहा कि 'प्रिंसिपल ने मेरे बेटे को ऑफिस बुलाया और ठीक उसी वक्त हत्यारे छात्र को भी वहां बुला लिया. वह छात्र मंजित पिस्तौल लेकर आया था.' उन्होंने दावा किया कि आरोपी मंजीत चौहान नशे में धुत था और उसने बीयर पी रखी थी. उसी हालत में उसने सूर्य के सीने और सिर में गोली मार दी. मां का साफ कहना है कि इस कत्ल में प्रिंसिपल के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं.

बेटे के लिए रो-रोकर इंसाफ मांग रही मां

हत्या के पीछे रैगिंग या किसी विवाद की खबरों पर बात करते हुए किरन सिंह ने बताया कि उनका बेटा बेहद मिलनसार था और उसके सबके साथ अच्छे संबंध थे. उन्होंने कहा 'मेरा इकलौता सहारा चला गया. अब बुढ़ापे में हमें कौन देखेगा? आरोपी मंजीत का आपराधिक इतिहास रहा है और सोशल मीडिया पर भी उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं. फिर भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया.'  सूर्य प्रताप सिंह की मां किरन ने सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं आरोपी मंजीत चौहान को लेकर परिवार ने कहा कि उसके खिलाफ पहले से भी कई आरोप रहे हैं. सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के पिता ऋषिदेव सिंह, मां किरन सिंह और पूरा परिवार गहरे सदमे में है और बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है.