अमेठी में चेकिंग के दौरान गैंगेस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर मुकदमे भी है दर्ज

Amethi Crime News: अमेठी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी एजाज उर्फ राजन राईन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं.

Amethi News

Newzo

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 03:31 PM)

follow google news

Amethi Gangster arrest:अमेठी जिले से बड़ी खबर सामने आई है.यहां गौरीगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई जिसे पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

इसी क्रम में आज थाना गौरीगंज पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी इलाके में मौजूद है. सचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान एजाज उर्फ राजन राईन (25) निवासी कटरालालगंज, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है.उसके खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि होती है. इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, कांस्टेबल प्रशांत अग्निहोत्री और कांस्टेबल यागेश सिंह तोमर की अहम भूमिका रही.