लखनऊ से ऊटी, कूर्ग और मैसूर घूमने का शानदार मौका, IRCTC का ये बजट फ्रेंडली टूर प्लान जान लीजिए

IRCTC South India Tour Package 2026:लखनऊ से ऊटी, कूर्ग और मैसूर के लिए 'मैजेस्टिक साउथर्न' हवाई टूर पैकेज लॉन्च. 25 अप्रैल 2026 से शुरू होगी 8 दिनों की यात्रा. थ्री-स्टार होटल और फ्लाइट की सुविधा के साथ दक्षिण भारत की सैर.

Lucknow to Ooty, Coorg and Mysore

उदय गुप्ता

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 03:27 PM)

follow google news

IRCTC South India Tour Package 2026: अगर आप चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों और हरियाली के बीच समय बिताना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन हवाई सफर का मौका लाया है.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल जैसे कि मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर के लिए IRCTC ने 7 रात और 8 दिन के हवाई टूर पैकेज की घोषणा की है. यह यात्रा 25 अप्रैल से 2 मई 2026 तक संचालित होगी. इस पैकेज में पर्यटकों को फ्लाइट के टिकट से लेकर थ्री-स्टार होटलों में ठहरने और खाने-पीने की बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी.

यह भी पढ़ें...

सफर और ठहरने का इंतजाम

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, यात्रियों को लखनऊ से बैंगलोर ले जाने और कोयंबटूर से वापस लखनऊ लाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को तीन सितारा होटलों में ठहराया जाएगा.

इन जगहों को एक्सप्लोर करने का मिलेगा मौका

मैसूर: मैसूर महल, वृंदावन गार्डन, चामुंडी मंदिर और रास्ते में श्रीरंगापटना मंदिर के दर्शन.

कूर्ग: स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर, बहगमंडला मंदिर, अब्बे फॉल्स और ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर.

ऊटी: बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, गुलाब उद्यान, चाय संग्रहालय और प्रसिद्ध डोड्डाबेट्टा चोटी.

कोयंबटूर: यहां की सुप्रसिद्ध 'आदियोगी शिव प्रतिमा' के दर्शन कराए जाएंगे.

कितना होगा किराया? 

पैकेज की कीमत यात्रियों की संख्या और ठहरने के ऑप्शन पर निर्भर है. अकेले ठहरने पर  ₹71,000 प्रति व्यक्ति. दो व्यक्तियों के साथ  ₹54,500 प्रति व्यक्ति. तीन व्यक्तियों के साथ ₹51,500 प्रति व्यक्ति होगा. बच्चों के लिए बेड सहित ₹43,200 और बिना बेड के ₹38,900 निर्धारित है. यह टूर पैकेज 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बुक किया जा रहा है. इच्छुक पर्यटक पर्यटन भवन, गोमती नगर (लखनऊ) स्थित IRCTC कार्यालय जा सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.