UP Weather Update: यूपी में इस तारीख से फिर बरसेंगे मेघ… मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फिर होगी बारिश. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अलग-अलग दिनों पर बरसेंगे बादल. वहीं अगले 4 दिनों में तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना.

UP Weather Update

यूपी तक

23 Mar 2026 (अपडेटेड: 23 Mar 2026, 09:03 AM)

follow google news

UP Weather Update:यूपी में मार्च का आखिरी हफ्ता किसी सस्पेंस फिल्म जैसा चल रहा है. सोमवार यानी 23 मार्च की सुबह भी यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदों के साथ हुई जिसने गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी यह सिलसिला थमा नहीं है. अगले तीन दिनों तक यूपी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही अब सूरज के तेवर तल्ख होंगे और तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें...

कब और कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी में मौसम फिलहाल साफ रहेगा. 27 मार्च को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं. 28 मार्च को पश्चिमी यूपी में एक बार फिर बारिश का अनुमान है. जबकि पूर्वी यूपी में आसमान साफ रहेगा.

इन जिलों में है बारिश की संभावना

पश्चिमी यूपी के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज शामिल हैं.

फिर होगी गर्मी की एंट्री

बारिश के बीच गर्मी भी अपना रंग दिखाना शुरू करेगी. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होते ही अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी. आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 3-5°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यानी आने वाले 3-4 दिनों में आपको चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है.

सुबह की धुंध और नमी

न्यूनतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने और हवा में नमी की अधिकता के कारण सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. हालांकि यह धुंध सूर्योदय के कुछ देर बाद ही छंट जाएगी और आसमान साफ हो जाएगा.