मेरठ के DR पति-पत्नी केके-हेमा गुप्ता के क्लिनिक में पकड़े गए 2 लड़के, 3 लड़कियां और आस-पास बिखरा पड़ा था ये सब

UP News: यूपी के मेरठ में पुलिस ने एक डॉक्टर दंपति के क्लिनिक पर रेड मारी. इस दौरान जो सामने आया, उसने हर किसी को चौंका दिया. अंदर गंदा धंधा चल रहा था.

UP News

उस्मान चौधरी

23 Mar 2026 (अपडेटेड: 23 Mar 2026, 12:03 PM)

follow google news

UP News: मेरठ के लोहिया नगर में अनिल गोयल और आकाश गोयल का एक मकान है. 8 महीने पहले डॉक्टर दंपति कपिल कुमार गुप्ता और हेमा गुप्ता उनके पास आए. उनसे बोला कि उनको क्लिनिक खोलना है और उन्हें मकान किराए पर चाहिए. अनिल और आकाश भी इसके लिए तैयार हो गए और अपना मकान किराए पर दे दिया. उस समय अनिल और आकाश को नहीं पता था कि उनका मकान डॉक्टरी काम के लिए नहीं बल्कि गंदे काम के लिए इस्तेमाल होने जा रहा है. 

यह भी पढ़ें...

पड़ोसियों को होने लगा शक

मकान मिलने के बाद केके गुप्ता और हेमा गुप्ता ने वहां अपना क्लिनिक खोल दिया. दोनों ने खुद को BAMS डॉक्टर बताया. धीरे-धीरे पड़ोसियों की नजर में ये क्लिनिक आ गया. दरअसल पड़ोसियों को यहां कुछ अजीब देखने को मिलता रहा. संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पड़ोसियों ने अनिल गोयल और आकाश गोयल को इसकी जानकारी दे दी. जानकारी मिलने के बाद दोनों ने डॉक्टर पति-पत्नी से कह दिया कि वह मकान खाली कर दें. मगर पति-पत्नी ने मकान खाली नहीं किया.  
                 
तभी मकान मालिक को जानकारी मिली की मकान के अंदर गलत धंधा चल रहा है. वहां लड़के-लड़कियों का आना जाना हो रहा है. इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी.

पुलिस पहुंची तो ये सब दिखा

मामले की जानकारी मिलते ही लोहिया नगर पुलिस की टीम ने क्लिनिक पर छापा मारा. अंदर 3 लड़कियां और 2 लड़के मिले. आस-पास भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जैसे कॉन्डम भी पड़े हुए थे. इसके बाद पुलिस ने फौरन डॉक्टर पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने लड़कियों को उनके मां-पिता के हवाले कर दिया और वहां से 2 युवकों को भी हिरासत में ले लिया. दरअसल डॉक्टर पति-पत्नी क्लिनिक के अंदर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे.

300 रुपये में देते थे कमरा

इस मामले में सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया, पड़ोसी लगातार शिकायत कर रहे थे. मौके पर रेड मारी गई. 3 लड़कियां और 2 लड़के मिले. आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. पूछताछ में पता चला है कि डॉक्टर अनैतिक व्यापार करने के लिए कमरा 300 रुपये में किराए पर देते थे. केस दर्ज कर लिया गया है.