प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग गिरने से हुई थी 4 लोगों की मौत, अब सपा नेता अंसार अहमद के खिलाफ हुआ ये एक्शन

Prayagraj Cold Storage Collapse: फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसे में सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद हिरासत में. बेटे और भतीजे को भी पुलिस ने दबोचा. 7 नामजद और 5 अज्ञात पर केस दर्ज. 20 घंटे से रेस्क्यू जारी.

Cold Storage Collapse

पंकज श्रीवास्तव

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 01:24 PM)

follow google news

Prayagraj Cold Storage Collapse: प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज की इमारत ढहने के मामले में प्रशासन ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक और समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री अंसार अहमद को हिरासत में ले लिया है. अंसार अहमद के साथ उनके बेटे मंजूर इलाही और भतीजे अलाउद्दीन को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अंसार अहमद सहित 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ फाफामऊ थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.बता दें कि अभी तक इस मामले में 4 लोगों की मौत हुई है और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

सपा नेता अंसार अहमद और उनके बेटे से पुलिस कर रही पूछताछ

कोल्ड स्टोरेज की इमारत ढहने बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया. पूर्व मंत्री अंसार अहमद, उनके बेटे और भतीजे से पुलिस अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिल्डिंग के निर्माण और रखरखाव में किन मानकों की अनदेखी की गई थी जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ.

20 घंटे बाद भी चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है जिन्हें निकालने के लिए SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. भारी मशीनों के जरिए लेंटर और दीवारों को हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है. फाफामऊ थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, पुलिस ने 7 लोगों को नामजद किया है. हिरासत में लिए गए तीन लोगों के अलावा अन्य 4 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं.पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी सुनिश्चित की जाएंगी