Railway Assistant Loco Pilot Job: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी. आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 है. इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना फॉर्म भर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
कौन कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही ITI का सर्टिफिकेट या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है. तकनीकी योग्यता के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. रेलवे ने इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए चयन लिखित परीक्षा, तकनीकी परीक्षण और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी.
ADVERTISEMENT









