इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पदों पर निकली बंपर भर्ती! 1 अप्रैल से पहले करें आवेदन, जानें अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

Allahabad High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2026 में 195 प्राइवेट सेक्रेटरी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं, इच्छुक उम्मीदवार 01 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यूपी तक

• 11:52 AM • 19 Mar 2026

follow google news

Allahabad High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साल 2026 के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी (ग्रेड-I) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 195 पदों को भरा जाएगा.  इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

भर्ती का पूरा विवरण

इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जारी इस भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेड-I प्राइवेट सेक्रेटरी के कुल 195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं,  आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 02 अप्रैल 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि चयन प्रक्रिया के हर चरण को पूरा करना जरूरी है, तभी लास्ट मेरिट लिस्ट में जगह मिल सकेगी. 

भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह   दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें. इसमें पात्रता, श्रेणीवार रिक्तियां, वेतनमान और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं. अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता को पूरा नहीं करता है तो उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है.

पात्रता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान भी जरूरी है.

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की उम्र 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क की जानकारी

इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को बैंक चार्ज सहित 1900 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस (उत्तर प्रदेश) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1700 रुपये तय किया गया है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरनी होगी. 

अगले चरण में जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. सभी जानकारी सही ढंग से भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: UP में 10वीं पास के लिए सिंचाई विभाग में 400+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, 63000 तक मिलेगी सैलरी