'आज आखिरी बार प्यार से बात कर लो', कानपुर में शॉपिंग मॉल के दूसरे माले से कूंदा सिकंदर, प्रेमिका के सामने दी जान

सिमर चावला

12 Nov 2026 (अपडेटेड: 12 Nov 2026, 01:21 PM)

Kanpur Case: कानपुर में 35 साल का एक युवक ने मंगलवार को सर्वोदय नगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका के सामने ही कॉम्प्लेक्स के दूसरे माले से कूदकर अपनी जान दे दी.

Kanpur Suicide Case (AI Generated)

Kanpur Suicide Case (AI Generated)

Google CTA

Kanpur Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या प्रेम में आदमी इतना बड़ा कदम भी उठा सकता है? दरअसल 35 साल का एक युवक मंगलवार को सर्वोदय नगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका के सामने ही कॉम्प्लेक्स के दूसरे माले से कूदकर अपनी जान दे दी.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम में आए खटास से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके चलते दोनों ने एक आखिरी बार मुलाकात की और युवक ने इस दौरान प्रेमिका से आखिरी बार प्यार से बात करने को कहा. फिर वह बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर गया और नीचे कूद गया. इस घटना के बाद कॉम्प्लेक्स में हड़कंप मच गया. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस अब युवक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है.

प्रेमिका से मिलने के लिए सऊदी अरब से वापस आया

मृतक की पहचान चमनगंज निवासी रियाज अली के 35 वर्षीय बेटे सिकंदर के रूप में हुई है. वह करीब एक साल पहले सऊदी अरब से वापस आया था. हालांकि उसके परिवार के दो भाई अभी भी सऊदी अरब में रहते हैं. जानकारी के अनुसार सिकंदर गीता नगर के पास एक अस्पताल में काम करने वाली युवती से प्यार करता था और दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध भी चल रहा था.

सिकंदर के दोस्त राजा के मुताबिक विदेश में रहने के दौरान भी वह युवती से फोन पर बातचीत करता था. हालांकि कुछ समय से दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई थी. युवती ने उससे बातचीत कम कर दी थी. इसी बात को लेकर सिकंदर परेशान रहता था.

दोस्तों के साथ युवती से मिलने पहुंचा था सिंकदर

मंगलवार को सिकंदर ने युवती को सर्वोदय नगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मिलने के लिए बुलाया था. वह अपने चचेरे भाई शीबू और दोस्त आसिफ के साथ वहां गया था. दोस्त ने बताया कि सिकंदर ने युवती के आने से पहले नशे की गोली खाई थी. उसकी बातचीत और व्यवहार भी सामान्य नहीं लग रहा था.

सिकंदर से मिलने के बाद प्रेमिका वहां से जाने लगी तो सिकंदर ने उसे रोकने की कोशिश की. उसने युवती से कहा कि आज आखिरी बार उससे प्यार से बात कर लो. इसके बाद युवती जाने लगी तो सिकंदर उसके पीछे दूसरी मंजिल पर बने फूड कोर्ट की तरफ चला गया.

यह भी पढ़ें: UP में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जोड़ी बनाएगी तीसरा मोर्चा, सपा-कांग्रेस-BSP की बढ़ सकती है चुनौती

मोबाइल और घड़ी युवती देने के बाद कूंदा

दोस्त के मुताबिक दूसरी मंजिल पर जाने के बाद सिकंदर ने अपना मोबाइल फोन और घड़ी युवती को दी और छत से कूद गया. इस घटना के बाद युवती शोर मचाने लगी और फिर उसे रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस कर रही दोस्तों और परिजनों से पूछताछ

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल की जांच की. काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में दोस्तों ने बताया है कि सिकंदर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था.

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इसके लिए सिकंदर के दोस्तों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: UP में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जोड़ी बनाएगी तीसरा मोर्चा, सपा-कांग्रेस-BSP की बढ़ सकती है चुनौती