आगरा में चलती ऑटो से कूदी क्लास-6 की छात्रा तो पता चली चालक शमसुद्दीन की शर्मनाक हरकत फिर ये हुआ

UP News: आगरा से ऑटो चालक शमसुद्दीन की खराब नीयत जानकर क्लास-6 की छात्रा चलती ऑटो से कूद गई. अब शमसुद्दीन अपने शर्मनाक कांड की माफी मांग रहा है.

UP News

नितिन उपाध्याय

24 Mar 2026 (अपडेटेड: 24 Mar 2026, 12:56 PM)

follow google news

UP News: आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में क्लास-6 में पढ़ने वाली 12 साल की एक स्कूली छात्रा ऑटो से घर जा रही थी. मगर अचानक वह ऑटो से कूद गई. जिस तरह से छात्रा ऑटो से कूदी, उससे हड़कंप मच गया. आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए. इसके बाद मासूम छात्रा ने जो बताया, उसे जान लोग हैरान रह गए और ऑटो चालक शमसुद्दीन की शर्मनाक हरकत सामने आ गई.

यह भी पढ़ें...

इस दौरान बच्ची की हिम्मत का भी पता चला. छात्रा के साहस की भी अब तारीफ की जा रही है. मगर पुलिस ने ऑटो चालक शमसुद्दीन को पकड़ लिया है और अब वह हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है.

शमसुद्दीन ने ऑटो में की शर्मनाक हरकत

छात्रा स्कूल से अपने घर, गुरु लक्ष्मी नगर टोरा लौट रही थी. तभी ऑटो चालक शमसुद्दीन ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की. आरोप है कि ऑटो चालक ने छात्रा से अशोभनीय बातें भी कीं, जिससे घबराकर छात्रा ने हिम्मत दिखाई और वह चलते ऑटो से कूद गई.

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया और दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहता रहा.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (अपर पुलिस उपायुक्त) पियूषकांत राय ने बताया,  मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई. आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.