Amethi Weather 1st July 2026: अमेठी में मौसम का बदलाव लगातार जारी है. बीते 24 घंटे से अमेठी का मौसम ठंडा है और बदलो कि आवाजाही जारी है. आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए है और हल्की हवाएं चल रही है. मौसम के बदलाव के कारण लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली है और तापमान में 10 डिग्री गिर गया है.
ADVERTISEMENT
अमेठी जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से को राहत मिल रही है. आज सुबह से मौसम ने राहत दी है, सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और हल्की हवायें चल रही है.
हवाओं और बादलों के कारण तापमान में 10 से 11 डिग्री तक की गिरावट आई है, पहले जो तापमान 40 डिग्री के आसपास था, वह अब 29 से 30 डिग्री के बीच पहुंच गया है. मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं.
पिछले एक हफ्ते से अमेठी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप था. गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था. लेकिन बीते 24 घण्टे मौसम के बदलाव ने बड़ी राहत मिली है.
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की रोपाई के लिए फायदेमंद होगी. खेतों में नमी आने से बुवाई का काम तेज होगा. फिलहाल लोग हवा और बादलों के बीच बारिश का इंतजार कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT










