Amethi News: अमेठी में राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज, पूर्व MLC ने वीडियो जारी कर भाजपा को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

Ram Mandir Donation Theft Amethi: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने वीडियो जारी कर भाजपा पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि एसआईटी और एफआईआर की प्रक्रिया के जरिए बड़े लोगों को बचाने और छोटे कर्मचारियों को फंसाने की कोशिश की जा रही है.

अमेठी में राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज, पूर्व MLC ने वीडियो जारी कर भाजपा को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

अमेठी में राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज, पूर्व MLC ने वीडियो जारी कर भाजपा को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

Newzo

• 10:09 AM • 26 Jun 2026

follow google news

Ram Mandir Donation Theft Amethi: राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा को घेरने में जुटा हुआ है. कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने अपना एक वीडियो जारी कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दीपक सिंह ने कहा कि पहले एसआईटी का गठन और फिर एफआईआर दर्ज कर बड़े लोगों को बचाकर छोटे लोगों को फंसा कर भाजपा मामले को निपटने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें...

पूर्व कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि हमेशा इतिहास रहा है, पहले एफआईआर होती थी फिर एसआईटी जांच होती थी. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मंशा तभी जाहिर हो गई थी, जब पहले एसआईटी गठित हुई. उसके बाद एफआईआर दर्ज किया. 

इससे लगता है कि राम मंदिर में जो चढ़ावा आया था जिसमें हीरे जवाहरात सोने चांदी थे. भाजपा उन बड़े लुटेरे को बचाने में जुटी हुई है और छोटे-छोटे लोगों को जो वहां नौकरी करते थे, उन्हें उन्हें फंसा कर उन पर एफआईआर दर्ज कर मामले को निपटने की कोशिश कर रही है.