Amethi News: अमेठी में वृक्षारोपण महाअभियान की पूरी तैयारी, 29 पौधशालाओं में तैयार किए गए 81 लाख से अधिक पौधे, 53 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

Amethi News: अमेठी में वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर वन विभाग ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है. जिले की 29 पौधशालाओं में 81 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं, जबकि लक्ष्य 53.66 लाख पौधे लगाने का है. जरूरत पड़ने पर अन्य जिलों को भी पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे.

अमेठी में वृक्षारोपण महाअभियान की पूरी तैयारी, 29 पौधशालाओं में तैयार किए गए 81 लाख से अधिक पौधे, 53 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

अमेठी में वृक्षारोपण महाअभियान की पूरी तैयारी, 29 पौधशालाओं में तैयार किए गए 81 लाख से अधिक पौधे, 53 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

Newzo

• 11:28 AM • 23 Jun 2026

follow google news

Amethi News: अमेठी में 2026 वृक्षारोपण महाअभियान के लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. जिले के 29 पौधशालाओं में 81 लाख से अधिक पौधे तैयार किये जा चुके है जो महाअभियान के तहत लगाए जाएंगे. इसके साथ ही मांग के हिसाब से पौधों को आसपास के जिलों में भी भेजा जाएगा जिससे कि वहाँ भी वृहद मात्रा में पौधारोपण किया जा सके।जिले को 53 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल अमेठी में जल्द ही वृक्षारोपण माह अभियान की शुरुवात होने वाली है ऐसे में वन विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है. जिले के 13 विकासखंडों में स्थित 29 पौधशालाओं में 81 लाख से अधिक पौधे तैयार किये गए है जिसमे 85 से अधिक प्रजातियां शामिल है.

डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि 2023 सर्वे के मुताबिक जिले में 2. 21 किलोमीटर से अधिक वृक्षावरण बढ़ा हुआ है।हमारे यहां 81 लाख से अधिक पौधे तैयार है जो लक्ष्य से बहुत अधिक है।हम ऐसी स्थिति में है कि जरूरत के हिसाब से दूसरे जनपदों को भी पौधे दे सकते है. जिले के 13 विकासखंडों में 29 पौधशालाएं है जिसमे 81 लाख से अधिक पौधे तैयार किये गए है जो हमारे टारगेट से काफी अधिक है. 

जिले का लक्ष्य 53 लाख 66 हजार 100 है जमीन की उपलब्धता के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे. जैसे जलभराव के क्षेत्र में जामुन अर्जुन के पेड़ लगाए जाएंगे जबकि ऊसर के क्षेत्र में जंगल जलेबी,अर्जुन और फलदार वृक्षो में आम जामुन समेत अन्य पेड़ लगाए जायेंगे.