NEET Exam 2026: जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. तीनों केंद्रों पर 150 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है, जबकि प्रश्नपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
ADVERTISEMENT
प्रशासन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सैनिटाइजेशन टीम भी लगाई गई है, जो परीक्षा कक्ष और उसके आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच करेगी. परीक्षार्थियों को मैग्नीफाइंग ग्लास सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों से जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा.
जिले में नवोदय विद्यालय में 217, आरआरपीजी कॉलेज में 360 तथा रणवीर इंटर कॉलेज में 336 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इस प्रकार कुल 913 अभ्यर्थी नीट परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5बजे तक आयोजित होगी.
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी में परीक्षा का संचालन कराया जाएगा.
ADVERTISEMENT










