Amethi News: महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 02:24 PM)

Amethi Missing Girl case: अमेठी के एक गांव में 20 वर्षीय युवती के लापता होने से हड़कंप मच गया. परिजनों की शिकायत पर पहले कार्रवाई न होने का आरोप लगा, लेकिन महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज भी हुआ. अब पुलिस युवक की तलाश और युवती की सकुशल बरामदगी में जुटी है.

महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा; युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांचमहिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा; युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा; युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Google CTA

 Amethi Missing Girl case: अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या तक पहुंचने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें...

परिजनों के अनुसार, युवती 13 जून की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार का आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. घर में रखे कुछ गहने और करीब 10 हजार रुपये नकद भी गायब बताए जा रहे हैं.

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई. मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा

इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. अमेठी कोतवाली प्रभारी श्री राम पाण्डेय ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 87 के तहत अनुराग उर्फ अन्नू निवासी गूंजीपुर, संग्रामपुर, अमेठी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है तथा युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है.

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं पीड़ित परिवार ने युवती की शीघ्र सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.