लेटेस्ट न्यूज़

Ghazipur News: जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग

Ghazipur Village News: गाजीपुर के भक्सी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाली की मार झेल रही है. जगह-जगह गहरे गड्ढों और बिखरी गिट्टी से हादसों का खतरा बढ़ गया है. बरसात में हालात और गंभीर हो जाते हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है.

ADVERTISEMENT

जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
social share
Google CTA

Ghazipur Village News: गाजीपुर जिले के क्षेत्र के भक्सी गांव को विभिन्न प्रमुख मार्गों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति के कारण लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गई है. वर्षों से मरम्मत और निर्माण की अनदेखी झेल रही इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है.