Land Dispute Amethi:अमेठी में देर रात लाठी डंडों और धारदार हथियार से लैस विपक्षियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया.जमीनी विवाद को लेकर हुए इस हमले में बुजुर्ग दंपत्ति बेटे बहू और दो बच्चे घायल हो गए. हमले के दौरान दबंगो ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की.गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT
दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर सैदपुर गांव का है जहाँ रामफली पाल (65) पुत्र महावीर पाल का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद के चलते कृष्ण कुमार सिंह और उनके परिजनो समेत आधा दर्जन से अधिक लोगो ने देर रात लाठी डंडों और धारदार हथियार से घर मे घुसकर हमला कर दिया. हमले में रामफली गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी अनारा और बेटा सुनील पाल बहू किरन पाल और एक नाबालिक अनिकेत घायल हो गए.
घटना के बाद घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामफली की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रायबरेली भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. परिजनों ने कृष्ण कुमार सिंह मंजू सिंह,शीतला सिंह,अतुल सिंह, शिरोमणि सिंह समेत आधा दर्जन अज्ञाक्त लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है. कोतवाली प्रभारी श्रीराम पांडेय ने कहा कि है परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.
ADVERTISEMENT










