Amethi News: अमेठी में एआरटीओ कार्यालय पर देर रात पत्थरबाजी, खिड़कियाँ टूटीं, दहशत का माहौल

Newzo

• 05:54 PM • 18 Jun 2026

Amethi ARTO Office News: अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय पर देर रात अज्ञात दबंगों ने पत्थरबाजी की. ऑफिस और चौकीदार के कमरे के शीशे टूट गए. घटना के बाद दहशत फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पहले भी वाहन में तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है.

अमेठी में एआरटीओ कार्यालय पर देर रात पत्थरबाजी, खिड़कियाँ टूटीं, दहशत का माहौल

अमेठी में एआरटीओ कार्यालय पर देर रात पत्थरबाजी, खिड़कियाँ टूटीं, दहशत का माहौल

Google CTA

Amethi News: अमेठी के एआरटीओ कार्यालय में देर रात अज्ञाक्त दबंगो ने पत्थरबाजी कर दी. पत्थरबाजी में एआरटीओ ऑफ़िस के साथ ही चौकीदार के कमरे की खिड़कियां टूट गई. रात में ही चौकीदार द्वारा घटना की जानकारी एआरटीओ को दी जिसके बाद एआरटीओ ने मामले की. शिकायत थाने में की है. फिलहाल लगातार हो रहे तोड़फोड़ के बाद एआरटीओ आफिस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज के सैठा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय का है जहाँ देर रात करीब 12 बजे अज्ञाक्त दबंगो ने फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एआरटीओ ऑफिस और चौकीदार के रूम पर पत्थरबाजी कर दी. पत्थरबाजी के बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गए.पत्थरबाजी में एआरटीओ ऑफिस और चौकीदार गुलजार के रूम शीशे टूट गए. 

पत्थरबाजी होते ही चौकीदार ने मामले की जानकारी एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता को जिसके बाद आज सुबह एआरटीओ ने मामले की मौखिक शिकायत गौरीगंज कोतवाली में जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच की. अभी कुछ दिन पहले ही एआरटीओ के आवास के बाहर खड़ी प्राइवेट गाड़ी में भी दबंगो ने तोड़फोड़ की थी जिसके बाद तहरीर के आधार पर कई नामजद लोगो के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

घटना को लेकर एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि कोतवाली में मौखिक शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर आकर जांच की, अब कोतवाली शिकायती पत्र देने जा रहे है.