BF के बाथरूम में मिली थी बॉडी...वाराणसी की श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुल गए कई राज!

रोशन जायसवाल

• 03:18 PM • 22 Aug 2026

वाराणसी में NEET की तैयारी कर रही छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या का मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम में गला रेतने, सिर पर चोट और पैर बंधे मिलने की पुष्टि हुई. रेप की आशंका पर सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.

Varanasi Crime News

Varanasi Crime News

Google CTA

वाराणसी में NEET की तैयारी कर रही M.Sc की छात्रा श्रेया उपाध्याय के पोस्टमार्टम रिपार्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. श्रेया उपाध्याय की  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी हत्या गला रेतकर की गई. फिर उसके सिर पर भी किसी भारी चीज से हमला किया गया था.  वारदात के वक्त उसके पैर बंधे हुए थे. डॉक्टरों की टीम ने रेप की आशंका भी जताई है जिसकी वैज्ञानिक पुष्टि के लिए सैंपल्स को फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

शादी तय होने से बौखलाया आरोपी विवेक चौबे

पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग और एकतरफा सनक की कहानी सामने आई है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी विवेक चौबे श्रेया को काफी समय से परेशान कर रहा था. उसने शादी की ड्रेस में श्रेया की एक फोटो को एडिट कर अपने पास रखा था और धमकी देता था कि अगर उसने कहीं और शादी की तो वह तस्वीरों को वायरल कर देगा.

22 फरवरी को होनी थी शादी

आरोप है कि परिजनों ने श्रेया का रिश्ता दूसरी जगह तय कर  22 फरवरी को उसकी शादी की फिक्स कर दी. ये बात पता चलते ही आरोपी बौखला गया.

कमरे पर बुलाकर दी दर्दनाक मौत

18 अगस्त को आरोपी ने पढ़ाई में मदद और नीट गाइडेंस का झांसा देकर छात्रा को बच्छाव स्थित अपने किराए के कमरे पर बुलाया और वहां इस हैवानियत को अंजाम दिया. परिजनों को जब कोई खबर नहीं मिली और अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रैक की. बच्छाव स्थित मकान का कमरा खोलने पर छात्रा की लाश बाथरूम में पड़ी मिली. साक्ष्य मिटाने और अपनी पहचान छुपाने के इरादे से मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब कर दिया गया था. पुलिस ने मौके से छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है.

आरोपी की तलाश में 8 ठिकानों पर दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया है. चुनार, नियारडीह और चोलापुर समेत 8 संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. जबकि 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विवेक चौबे अपने गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था.उसका अपने ही चाचा के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत बनाया जा रहा है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत से कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: इटावा में सास और पत्नी को मारने के बाद सत्येंद्र यादव ने बीवी के पैर से निकाल ली थी पायल, सामने आ गई पूरी सच्चाई