UPSC EPFO Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोग 80 खाली पदों को भरेगा. आयोग ने 21 अगस्त 2026 को भर्ती के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज यानी 22 अगस्त 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन शरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2026 है. उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद होगा.
80 पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी की इस नई भर्ती के जरिए असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के कुल 80 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन खाली पदों में जनरल (अनारक्षित) वर्ग के लिए 29 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 8 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 18 पद, एससी (SC) वर्ग के लिए 15 पद और एसटी (ST) वर्ग के लिए 10 पद तय किए गए हैं.
उम्मीदवारों के लिए तय आयु सीमा
अनारक्षित और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है. ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष है. एससी और एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है. दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को नियम के अनुसार 10 साल तक की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
जरूरी तारीखें और परीक्षा का दिन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म आज यानी 22 अगस्त 2026 से भरना शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारिख 11 सितंबर 2026 है. आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद आयोग 20 दिसंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित कर सकता है. अभी लिखित परीक्षा की तारीख पूरी तरह से कंफर्म नहीं हुई है.
आवेदन के लिए लगेगी फीस
फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से ही ऑनलाइन आवेदन फीस देनी होगी. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये की फीस जमा करनी होगी. वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी है, उनके लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है.
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं.
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
- अगर आपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पहले नहीं किया है, तो उसे पूरा कर लें.
- इसके बाद विशेष विज्ञापन संख्या 52/2026 के तहत दिए गए APFC भर्ती वाले लिंक को चुनें.
- अब खुले हुए फॉर्म में अपनी पढ़ाई, कैटेगरी और खुद से जुड़ी सारी जानकारी सही-सही भरें.
- इसके बाद अपनी फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को सही साइज में अपलोड करें.
- अब ऑनलाइन माध्यम से अपनी फीस जमा करें और फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
- भविष्य की जरूरत के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
हर महीने कितनी मिलेगी अच्छी सैलरी
ईपीएफओ में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर का यह पद ग्रुप 'ए' के तहत आता है. चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी. इसमें बेसिक सैलरी 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक मिलेगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मेडिकल की कई सुविधाएं भी मिलेंगी.
यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए अच्छा मौका
ADVERTISEMENT











