Amethi News: अमेठी में राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी (भारत) के पदाधिकारियों ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. संगठन के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के गृह मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार नमृता मिश्रा को सौंपा.
ADVERTISEMENT
ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर लोगों में गहरी चिंता और आक्रोश है. संगठन ने इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.
त्रिपुरारी पाण्डेय ने इस दौरान कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार देता है. उन्होंने जोर दिया कि यदि किसी व्यक्ति पर गंभीर आरोप भी हों, तो उसे विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए. पाण्डेय ने यह भी कहा कि पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच से ही जनता का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा.
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जांच समयबद्ध ढंग से पूरी कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए. साथ ही, पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता, सुरक्षा तथा शीघ्र न्याय उपलब्ध कराया जाए. इस अवसर पर रवि पाण्डेय, आशीष मिश्र, शेष नारायण पाण्डेय, केशव सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. तहसीलदार नमृता मिश्रा ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन स्तर तक प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया.
ADVERTISEMENT










