Amethi News: नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण; सीएमओ ने नोटिस किया जारी, तीन दिन में मांगा जवाब

Amethi Fire Safety Violation: लखनऊ अग्निकांड के बाद अमेठी में स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होमों की जांच तेज कर दी है.गौरीगंज स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी उपकरण और अग्निशमन NOC नहीं मिलने पर CMO ने नोटिस जारी किया है. तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है, अन्यथा कार्रवाई होगी.

नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण; सीएमओ ने नोटिस किया जारी, तीन दिन में मांगा जवाब

नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण; सीएमओ ने नोटिस किया जारी, तीन दिन में मांगा जवाब

Newzo

• 04:24 PM • 25 Jun 2026

follow google news

Amethi Fire Safety Violation: लखनऊ अग्निकांड के बाद  जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग होमो में लगाए गए अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है. गौरीगंज कस्बे के वार्ड नंबर 22 में स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में फायर फाइटिंग उपकरण और अग्निशमन का अनापत्ति प्रमाणपत्र न मिलने के कारण सीएमओ ने नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में जवाब मांगा है।जवाब न मिलने नर्सिंग होम के खिलाफ पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल कुछ दिनों पहले लखनऊ मे भीषण अग्निकांड कांड हुआ था जिसके बाद अमेठी का जिला प्रशासन भी लाइब्रेरी कोचिंग सेंटरों की जांच करने में जुटा हुआ है इसके साथ ही अब जिले का स्वास्थ्य विभाग भी एक्टिव मोड में आ गया है. सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में संचालित हो रहे हैं, श्रद्धा नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया.
 
निरीक्षण के दौरान स्वाध्याय विभाग की टीम ने नर्सिंग होम में लगे फायर इक्विपमेंट की जांच की तो सब नदारद मिले. पूरी अस्पताल में सिर्फ एक अग्निशमन यंत्र मिला जबकि अस्पताल का 10 बेड के लिए पंजीकरण है. इसके साथ ही नर्सिंग होम संचालक द्वारा अग्निशमन विभाग द्वारा जारी की जाने वाली अनापत्ति प्रमाण पत्र को भी नहीं लिया गया था.
 
लापरवाही मिलने पर अमेठी सीएमओ अंशुमान सिंह ने नर्सिंग होम को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है और जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.