Amethi News: अमेठी में रेलवे ट्रैक पर सोया युवक, ऊपर से निकल गई ट्रेन, मचा हड़कंप

Amethi Railway Track Incident: नशे में धुत एक युवक रेलवे ट्रैक पर सो गया और उसके ऊपर से एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसे खरोंच तक नहीं आई. लोको पायलट की सतर्कता और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अमेठी में रेलवे ट्रैक पर सोया युवक, ऊपर से निकल गई ट्रेन, मचा हड़कंप

अमेठी में रेलवे ट्रैक पर सोया युवक, ऊपर से निकल गई ट्रेन, मचा हड़कंप

Newzo

• 11:04 AM • 25 Jun 2026

follow google news

Amethi Railway Track Incident: अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक शराब में नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर सो गया. ट्रैक से गुजरी एक एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने युवक को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचाई. युवक पास के ही एक भट्टे पर मजदूरी करता है. युवक का रेलवे ट्रैक पर लेटे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, महामना एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को पड़ा देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित ट्रैक से हटाया. बताया जा रहा है कि युवक काफी नशे में था और रेलवे ट्रैक पर ही सो गया था. इस दौरान कई ट्रेनें उस मार्ग से गुजरीं, लेकिन सौभाग्यवश कोई हादसा नहीं हुआ और युवक बाल-बाल बच गया.

आरपीएफ ने युवक की पहचान मिथुन निवासी आलमपुर विहार के रूप में की है. वह निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था. आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी आरपीएफ की सतर्कता और तत्परता की सराहना की.

वहीं पूरे मामले पर आफ निहालगढ़ प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात एक युवक शराब के नशे में रेलवे ट्रैक परी सो गया कुछ देर बाद एक एक्सप्रेस ट्रेन युवक के ऊपर से निकलकर पर हो गई जिसके बाद उसके ड्राइवर ने फोन कर स्टेशन पर जानकारी दी. टीम मौके पर पहुंची और युवक को ट्रैक से बाहर किया गया. युवक बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है जो पास के ही एक ईंट भट्टे पर काम करता था भट्टे के मुंशी को बुलाकर युवक को सुपुर्द कर दिया गया. युवक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे.