रायबरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर सद्दीक, मेरठ में छिपा था ‘गोकशी’ का आरोपी

Raebareli Crime News: रायबरेली पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर मो. सद्दीक को ऊंचाहार के कोटियाचित्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है. शामली का रहने वाला यह शातिर अपराधी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और मेरठ में छिपा हुआ था.

Raebareli Crime News

Newzo

• 12:46 PM • 24 Mar 2026

follow google news

Raebareli Crime News: रायबरेली जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'सफाई अभियान' के तहत पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. डलमऊ थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी मो. सद्दीक को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा. शामली का रहने वाला यह शातिर अपराधी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर मेरठ में ठिकाना बदले हुए था.

यह भी पढ़ें...

​कोटियाचित्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास बिछाया जाल

​पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम अलर्ट मोड पर थी. सोमवार की रात ऊंचाहार पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि इनामी गैंगस्टर सद्दीक किसी बड़ी साजिश या भागने की फिराक में कोटियाचित्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद है. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी. पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की.लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया.

​शामली से मेरठ और फिर रायबरेली में 'अपराध का खेल'

​गिरफ्तार अभियुक्त मो. सद्दीक मूल रूप से शामली जनपद के कैराना का निवासी है जो वर्तमान में मेरठ के सरधना क्षेत्र में छिपा हुआ था. उस पर डलमऊ थाने में गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. वह काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था, जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

​इन धुरंधरों ने दिखाया दम

​शातिर गैंगस्टर को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली टीम में ऊंचाहार प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय के साथ उपनिरीक्षक अभिज्ञान प्रताप सिंह, आरक्षी सुमित, प्रेमवीर, गुरमीत और नितिन कुमार शामिल रहे. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

​रायबरेली एसपी का कड़ा संदेश

​एसपी रवि कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है. डलमऊ थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी सद्दीक की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है. वह काफी समय से फरार चल रहा था. इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधी चाहे कहीं भी छिपा हो, उसे कानून के शिकंजे में आना ही होगा.सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.