Raebareli News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां एक ओर 'पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया' का नारा बुलंद कर रही है. वहीं रायबरेली के एक सरकारी स्कूल ने इस मुहिम की धज्जियां उड़ा दी हैं. विकास खंड दीन शाह गौरा के प्राथमिक विद्यालय बिन्नवा का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मासूम बच्चे अपनी पढ़ाई छोड़कर स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
शिक्षा के मंदिर में 'मजदूरी' का खेल
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल पहुंचते ही जिन बच्चों के हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए थी शिक्षक ने उन्हें झाड़ू थमा दी है.मासूम बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल की गंदगी साफ कर रहे हैं. इस नजारे ने बेसिक शिक्षा विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह यहाँ का रोज का काम है, शिक्षकों की लापरवाही के चलते बच्चों का भविष्य अंधकार में है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, शिक्षा विभाग के गलियारों में हड़कंप मच गया. वीडियो दीन शाह गौरा क्षेत्र के बिन्नवा गांव का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि अभिभावक बच्चों को पढ़ने भेजते हैं. लेकिन स्कूल प्रशासन उन्हें सफाईकर्मी की भूमिका में धकेल रहा है.
ADVERTISEMENT









