2 बीवियों से 18 बच्चों का पिता मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना बोरे में भरा मिला! फिर पता चली गर्लफ्रेंड सुमन वाली बात

सुनील यादव

23 Mar 2026 (अपडेटेड: 23 Mar 2026, 11:15 AM)

Pratapgarh Murder News:18 बच्चों के पिता पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की हत्या. प्रेमिका सुमन ने रॉड से सिर कूचकर मार डाला और लाश बोरे में भरकर नहर में फेंकी. 18 मार्च से लापता थे पूर्व प्रधान. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को किया गिरफ्तार.

Pratapgarh Murder News

Pratapgarh Murder News

Google CTA

Pratapgarh Murder News:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. दो पत्नियों और 18 बच्चों के साथ एक घर में रहने वाले मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना पिछले 5 दिनों से लापता थे. उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद से ही पुलिस उनकी खोज कर रही थी. इस बीच उनकी बॉडी एक नदी किनारे बोरे में बंद मिली. पुलिस ने जब बोरे को खोला तो  मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हालत देखकर हर किसी के होश उड़ गए. मु्न्ना की बॉडी को देखकर ये साफ पता चल रहा था कि पहले उनके साथ पहले बुरी तरह से मारपीट की गई. फिर उनकी बॉडी को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया है. लेकिन इस मामले में अभी भी कातिल का पता लगाना बाकी थी. पुलिस ने जब इस हत्याकांड की जांच शुरू की तो पता चला कि दो पत्नियों के बावजूद मुन्ना का तीसरी महिला सुमन के साथ अफेयर था. 

यह भी पढ़ें...

दो पत्नियों के साथ रहते थे मुन्ना

मृतक मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की पर्सनल लाइफ चर्चा में है. मुन्ना ने दो शादियां की थीं. पहली पत्नी किस्मतुल निशा और दूसरी पत्नी अम्बिया बानो हैं. हैरानी की बात यह है कि दोनों पत्नियां एक ही घर में साथ रहती थीं. इन दोनों पत्नियों से मुन्ना के कुल 18 बच्चे हैं जिनमें से 9 बच्चे पहली पत्नी से और 9 दूसरी पत्नी से हैं. मुन्ना साल 2016 में ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक,  मुन्ना का सुमन नाम की महिला के साथ अफेयर चल रहा था. 18 मार्च को किसी बात को लेकर सुमन और मुन्ना के बीच विवाद हुआ. गुस्से में आकर सुमन ने लोहे की रॉड से मुन्ना के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वार इतना जोरदार था कि मुन्ना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद पकड़े जाने के डर से सुमन ने अपने साथियों की मदद ली और शव को बोरे में भरकर सुमेरपुर नहर में फेंक दिया.

गुमशुदगी की रिपोर्ट और पुलिस का एक्शन

मुन्ना के गायब होने के बाद उनके परिजनों ने मांधाता थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और शक के आधार पर सुमन से पूछताछ की गई. कड़ाई से हुई पूछताछ में सुमन टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने सुमन को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी की जा रही है.