समाजवादी पार्टी के सबसे कम उम्र के कार्यकर्ता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवरतन लाल इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में लखनऊ में आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बैठक के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और नवरतन के बीच की जुगलबंदी और प्यार भरी फटकार का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
अखिलेश यादव ने क्या कहा नवरतन से?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अखिलेश यादव नवरतन से एबीसीडी पूछते नजर आ रहे हैं. उन्होंने नवरतन को रील बनाने के बजाय शिक्षा पर ध्यान देने की नसीहत दी और शिक्षा का महत्व बताया. इस वीडियो को साझा करते हुए लोग इसे एक नेता और कार्यकर्ता के बीच के भावनात्मक जुड़ाव के तौर पर देख रहे हैं.
10 साल की उम्र में शुरू हुआ था सफर
नवरतन लाल (असली नाम श्यामलाल यादव) के सपा से जुड़ने की कहानी बेहद भावुक है. अक्टूबर 2022 में जब पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ, तब महज 10 साल का नवरतन बिना किसी को बताए महाराजगंज से अकेले सैफई के लिए निकल पड़ा था. रास्ता भटकने के कारण वह कानपुर में जीआरपी पुलिस को मिला. जब यह बात अखिलेश यादव तक पहुंची, तो उन्होंने नवरतन को सैफई बुलाकर मुलाकात की.
पढ़ाई का खर्च और पारिवारिक साथ
नवरतन के जज्बे को देखते हुए अखिलेश यादव ने उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने और परिवार की आर्थिक मदद करने की घोषणा की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अखिलेश यादव आज भी नवरतन की पढ़ाई और घर का ख्याल रखते हैं. हाल ही में जब नवरतन की बहन की शादी हुई, तब भी अखिलेश यादव की तरफ से खास तोहफा भेजा गया था.
नवरतन लाल की लोकप्रियता का अंदाजा उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है:
- Instagram: करीब 5.6 लाख फॉलोअर्स
- Facebook: लगभग 5 लाख फॉलोअर्स
नवरतन अपनी विशिष्ट शैली में भाजपा सरकार को घेरने और सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी बॉन्डिंग केवल नेताओं से ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और कुलदीप यादव जैसे सितारों के साथ भी देखी गई है.
यहां देखें पूरा वीडियो
ADVERTISEMENT









