3 OBC, 2 SC और 1 सवर्ण! योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इन नामों ने बढ़ाया सस्पेंस

UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाले संभावित योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. जिन नेताओं के नाम मंत्री बनाए जाने की चर्चा में हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो)

यूपी तक

• 06:31 PM • 09 May 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाले संभावित योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. जिन नेताओं के नाम मंत्री बनाए जाने की चर्चा में हैं, उनमें सवर्ण, ओबीसी और एससी वर्ग के नेताओं को संतुलित तरीके से जगह दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि बीजेपी आगामी चुनावों को देखते हुए सामाजिक समीकरण साधने की तैयारी में जुटी है.

यह भी पढ़ें...

OBC नेताओं पर सबसे ज्यादा फोकस

संभावित नामों में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के नेताओं की चर्चा हो रही है. इनमें भूपेंद्र चौधरी (जाट), पूजा पाल (पाल) और अशोक कटारिया (गुर्जर) शामिल हैं. यानी संभावित सूची में 3 ओबीसी नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं.वहीं सवर्ण वर्ग से मनोज पांडेय का नाम चर्चा में है. वह ब्राह्मण समाज से आते हैं और रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं. ऐसे में संभावित सूची में फिलहाल 1 सवर्ण नेता का नाम प्रमुख माना जा रहा है. इसके अलावा अब तक 2 एससी वर्ग से नेताओं के नाम चर्चा में हैं. इनमें फतेहपुर की खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान और अमेठी के जगदीशपुर से विधायक सुरेश पासी शामिल हैं. दोनों पासी समाज से आते हैं.

योगी कैबिनेट पर टिकी सबकी नजरें

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यही चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं तो योगी सरकार ओबीसी, सवर्ण और एससी समाज के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती नजर आएगी. फिलहाल सभी की नजरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं.