योगी कैबिनेट में 10 नए चेहरों की एंट्री संभव, ये नेता हो सकते हैं मंत्रीमंडल में शामिल

यूपी तक

09 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP Politics News: योगी आदित्यनाथ सरकार में जल्द बड़े मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल शाम योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.

Keshav Prasad Maurya, Yogi Adityanath and Brajesh Pathak

Keshav Prasad Maurya, Yogi Adityanath and Brajesh Pathak

Google CTA

UP Politics News: योगी सरकार में जल्द बड़े मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल शाम योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

9 से 10 मंत्री ले सकते हैं शपथ

जानकारी के मुताबिक इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में 9 से 10 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं. इसके साथ ही कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किए जाने की चर्चा है. माना जा रहा है कि सरकार सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश कर सकती है.

इन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में

संभावित नामों में भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. भूपेंद्र चौधरी जाट (ओबीसी) समाज से आते हैं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी हैं तथा मुरादाबाद के रहने वाले हैं. वहीं मनोज पांडेय ब्राह्मण (सवर्ण) समाज से आते हैं, समाजवादी पार्टी के बागी नेता माने जाते हैं और रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं.

इसके अलावा पूजा पाल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है. वह पाल (ओबीसी) समाज से आती हैं, सपा की बागी नेता हैं और कौशांबी के चायल से विधायक हैं. अशोक कटारिया का नाम भी संभावित सूची में शामिल बताया जा रहा है. वह गुर्जर (ओबीसी) समाज से आते हैं, ये एमएलसी हैं और बिजनौर के रहने वाले हैं. कृष्णा पासवान को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. वह पासी (एससी) समाज से आती हैं और फतेहपुर की खागा सीट से विधायक हैं. वहीं सुरेश पासी पासी (एससी) समाज से आते हैं और अमेठी के जगदीशपुर से विधायक हैं.

विभागों में भी हो सकता है बड़ा फेरबदल

सूत्रों का कहना है कि सिर्फ नए चेहरों को शामिल करने तक ही बदलाव सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

फिलहाल सभी की नजरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की राज्यपाल से होने वाली मुलाकात और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं.