Varanasi Spa Center Raid: वाराणसी में स्पा सेंटर्स के भीतर चल रहे सेक्स रैकेट की संख्या बढ़ती जा रही है. इसपर लगाम लगाने के लिए पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है. राजातालाब क्षेत्र के कचनार इलाके में स्थित पशु अस्पताल के पास AURA HEAVEN नाम से संचालित स्पा सेंटर पर जब पुलिस ने अचानक धावा बोला तो वहां हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का संचालक मौके से भाग निकला. लेकिन पुलिस ने 3 युवतियों और 2 युवकों को रंगे हाथों हिरासत में ले लिया है.
ADVERTISEMENT
कमरे के अंदर का नजारा देख चौंकी पुलिस
पुलिस जब स्पा सेंटर के भीतर गई तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था. छोटे-छोटे कमरों में रंगीन लाइटें जगमगा रही थीं और वहां का माहौल पूरी तरह संदिग्ध था. तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में यू्ज्ड और अनयूज्ड कंडोम भी बरामद किए. जांच में सामने आया है कि यह प्रॉपर्टी मनोज गुप्ता नाम के व्यक्ति की है जिसे करीब दो महीने पहले जौनपुर निवासी अनिल कुमार ने किराए पर लिया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले दो महीनों से यहां युवक-युवतियों की संदिग्ध आवाजाही काफी बढ़ गई थी. फिलहाल मुख्य संचालक अनिल कुमार पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.
मिर्जामुराद के रहने वाले हैं पकड़े गए युवक
एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवक पास के ही मिर्जामुराद इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस पकड़ी गई युवतियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के मास्टरमाइंड और अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके. फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी सबूत इकट्ठा किए हैं.
ADVERTISEMENT









