बरेली में लापरवाही पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गौतस्करों से मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

Bareilly Police Suspension Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है. फरीदापुर चौधरी में गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में लापरवाही बरतने पर 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

Bareilly Police Action

Newzo

23 Mar 2026 (अपडेटेड: 23 Mar 2026, 12:01 PM)

follow google news

Bareilly Police Suspension Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बड़ा एक्शन लिया है. इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में लापरवाही बरतने पर 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, जिसमें बीट पुलिसिंग में गंभीर लापरवाही सामने आई. घटनाओं को रोकने में विफल रहने पर एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार राय और अमित कुमार समेत हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, पप्पूराम, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं.

मुठभेड़ में गोली तीनों बदमाशों के पैरों में लगी

इसी बीच सोमवार रात पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ भी हुई. पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तीनों बदमाशों के पैरों में लगी, जिससे वे घायल हो गए और मौके पर ही पकड़ लिए गए.

मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल भी हुए घायल

पकड़े गए आरोपियों की पहचान असलम, जीशान और नासिर के रूप में हुई है.मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल राहुल कुमार भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.