Hapur Breaking News: हापुड़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक घटना घटी. यहां देहात थाना इलाके में कविनगर स्थित भारत गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर के लिए सुबह से ही लाइन में लगे एक शख्स तबीयत बिगड़ गई. देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़ा. बताया जा रहा कि शख्स को अचानक हार्ट अटैक आया था.
ADVERTISEMENT
सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था शख्स
घटना के वक्त गैस एजेंसी पर काफी भीड़ मौजूद थी. युवक को हार्ट अटैक आने के बाद जमीन पर गिरते देख लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई. लोगों ने आनन-फानन में शख्स को संभालते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. शख्स सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान वह हार्ट अटैक का शिकार हो गया.
शख्स का अस्पताल में जारी है इलाज
इस घटना के बाद गैस एजेंसी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल शख्स का अस्पताल में इलाज जारी है. स्थानीय लोग गैस वितरण की व्यवस्था को लेकर चर्चा कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT









