मुर्तजा की हत्या के आरोपी सूरज को आखिरकार रायबरेली पुलिस ने दबोचा फिर ये सब पता चला

Raebareli Police Encounter News: 12 दिसंबर 2025 का है, जब थाना डीह क्षेत्र के अंतर्गत मुर्तजा (45 वर्ष) पुत्र मुस्तफा की हत्या कर दी गई थी।

UP News

यूपी तक

23 Mar 2026 (अपडेटेड: 23 Mar 2026, 07:29 PM)

follow google news

Raebareli News: रायबरेली जिले की डीह थाना पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी पर पिछले साल दिसंबर में हुई एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें...

​क्या है पूरा मामला?

​मामला 12 दिसंबर 2025 का है, जब थाना डीह क्षेत्र के अंतर्गत मुर्तजा (45 वर्ष) पुत्र मुस्तफा की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना डीह में बीएनएस की धारा 103(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस इस मामले में पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपियों में शामिल सूरज लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

​मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

​पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना डीह पुलिस की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में सोमवार को सटीक सूचना मिली कि इनामी बदमाश सूरज पुत्र रामप्यारे (उर्फ रामकुमार) क्षेत्र के टेकारी मझिलहा मार्ग पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

क्या बोले रायबरेली एसपी

​एसपी रवि कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित चल रहे इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।