प्रेमी बंटी के लिए रजनी ने पति राजपाल को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, हापुड़ का ये मामला चौंका देगा

Hapur Crime News:गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने सुलझाई राजपाल हत्याकांड की गुत्थी. अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को पत्नी रजनी और उसके प्रेमी बंटी ने लाठी से पीट-पीटकर मारा.

Hapur Crime News

देवेंद्र शर्मा

22 Mar 2026 (अपडेटेड: 22 Mar 2026, 02:33 PM)

follow google news

Hapur Crime News:कहते हैं कि सात फेरों के बंधन में बंधी पत्नी पति की रक्षक होती है. लेकिन आदर्श नगर मोहल्ले में एक पत्नी ही पति की कातिल बन गई. रजनी और उसके प्रेमी बंटी के बीच पिछले 3 सालों से इश्क का जो खेल चल रहा था. इसकी खबर रजनी के पति राजपाल को लग चुकी थी.17 मार्च की देर रात को जब राजपाल बेखबर होकर गहरी नींद में सो रहा था तब उसे क्या पता था कि उसकी अपनी ही पत्नी और उसका प्रेमी उसकी हत्या कर देंगे. पुलिस ने अब इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

प्रेम के बीच दीवार बना था पति

सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राजपाल की पत्नी रजनी और बंटी के बीच पिछले 3 साल से अवैध संबंध थे. जब राजपाल को अपनी पत्नी की इस करतूत का पता चला तो उसने इसका कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया. बस यही विरोध रजनी और बंटी की आंखों में खटकने लगा. अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए दोनों ने मिलकर राजपाल को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया.

सोते हुए राजपाल पर लाठी से किया हमला

योजना के मुताबिक, 17/18 मार्च की देर रात जब घर में सन्नाटा था तब रजनी ने अपने प्रेमी बंटी को घर के अंदर बुलाया. राजपाल गहरी नींद में था. तभी दोनों ने उस पर लाठियों से हमला बोल दिया. राजपाल के सिर और चेहरे पर तब तक वार किए गए जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं. चेहरे को इतनी बेरहमी से कुचला गया था कि देखने वालों की रूह कांप जाए. राजपाल की हत्या के बाद पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो शक की सुई पत्नी रजनी पर ही टिकी. कड़ाई से हुई पूछताछ में रजनी और बंटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वह लाठी भी बरामद कर ली है जिससे राजपाल की जान ली गई थी.