SIR के बाद यूपी में बढ़े 84 लाख वोटर, मतदाताओं की संख्या अब ये हुई ...फाइनल लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

UP Final Voter List 2026: यूपी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है.राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13.39 करोड़ से अधिक हो गई है, जिसमें 84 लाख से ज्यादा नए वोटर्स जुड़े हैं. मतदाता आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम चेक कर सकते हैं और छूटे हुए लोग फॉर्म-6 के जरिए अब भी आवेदन कर सकते हैं.

UP Final Voter List 2026

शिवानी गोस्वामी

10 Apr 2026 (अपडेटेड: 10 Apr 2026, 03:21 PM)

follow google news

UP Final Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट  प्रकाशित कर दी है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिन्वा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है.

यह भी पढ़ें...

नवदीप रिन्वा ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया को पूरी तरह से विधिक और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया गया है.

मतदाताओं की संख्या में बड़ा उछाल

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

ड्राफ्ट सूची (6 जनवरी 2026) के समय कुल 12 करोड़ 55 लाख पंजीकृत मतदाता थे. आज जारी हुई अंतिम सूची  में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गई है. ड्राफ्ट सूची की तुलना में अंतिम सूची में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसे राज्य में चलाए गए मतदाता जागरूकता और पंजीकरण अभियान की सफलता बताया है.

इन जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े सबसे ज्यादा वोटर्स

आंकड़ों के अनुसार, कुछ विशेष क्षेत्रों में नए मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक देखा गया. प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है. साहिबाबाद, जौनपुर, लखनऊ वेस्ट, लोनी और फिरोजाबाद में नए मतदाताओं की संख्या उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है.

नाम जुड़वाने और आपत्ति दर्ज करने का मौका

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि अगर किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकता है. वहीं किसी व्यक्ति को अंतिम सूची पर कोई आपत्ति है, तो वह 10 अप्रैल से 15 दिनों के भीतर संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (DM) के समक्ष अपील दायर कर सकता है. निर्वाचन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम निर्वाचन कार्यालय में जाकर अपने नाम की जांच अवश्य कर लें, ताकि चुनाव के दौरान मतदान का अधिकार सुनिश्चित हो सके.

कैसे देखें अपना नाम?


आज (10 अप्रैल 2026) फाइनल सूची जारी होने के बाद नागरिक नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं: