लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है. 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी के साथ किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज‑चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने लगभग 60 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है जिसमें बारिश, बेमौसम तूफ़ानी हवाएं और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है. इस अस्थिर मौसम के चलते किसानों, आम जनता और वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. यह बदलाव अगले 24-48 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है.