Pilibhit DM Threat: 'मंडी आया तो मारूंगा'... कहकर किसान नेता बलजिंदर सिंह ने डीएम को दी धमकी, फिर ये सब हुआ
Pilibhit DM Threat: पीलीभीत में गेहूं खरीद न होने से नाराज किसान नेता बलजिंदर सिंह ने डीएम को धमकी दी. गिरफ्तारी के बाद किसान नेता ने माफी मांगी है, लेकिन मंडी में तनाव बरकरार है.
ADVERTISEMENT
Pilibhit DM Threat: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गेहूं की सरकारी खरीद न होने से नाराज एक किसान नेता को जिलाधिकारी को फोन पर धमकी देना भारी पड़ गया. पूरनपुर मंडी के किसान नेता बलजिंदर सिंह ने आवक और खरीद की समस्याओं को लेकर डीएम को फोन किया था, जिसमें उन्होंने मर्यादित भाषा की सीमा लांघते हुए उन्हें 'घेराव करने और देख लेने' की धमकी दे डाली. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है.