लेटेस्ट न्यूज़

बेमौसम बारिश से किसानों के नुकसान पर सीएम योगी के एक्शन, बोले- 'अधिकारी खुद फील्ड में उतरें और दिलाएं मुआवजा'

CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए हैं. राजस्व और कृषि विभाग को संयुक्त सर्वे कर मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है.

ADVERTISEMENT

cm yogi adityanath
cm yogi adityanath
social share
google news

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही निरंतर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी चिंता व्यक्त की है. मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हुई बारिश के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ संबल बनकर खड़ी है. उन्होंने जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि वे स्वयं फील्ड में उतरकर नुकसान का जायजा लें और किसानों को समयबद्ध तरीके से मुआवजा सुनिश्चित करें.