फर्रुखाबाद में बीच सड़क भिड़ गए होमगार्ड और PRD जवान, जमकर चले लात-घूंसे और फट गई वर्दी
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान होमगार्ड और PRD जवान आपस में भिड़ गए. मारपीट में दोनों की वर्दी फट गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर मूल विभाग भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड और एक पीआरडी (PRD) जवान आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात हाथापाई और मारपीट तक पहुँच गई. सड़क पर हो रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए.