सहारनपुर में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कटाई से पहले फसल पर मंडराया संकट तो डीएम बोले- मिलेगा मुआवजा
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान की आशंका है. जिलाधिकारी मनीष बंसल ने राजस्व अधिकारियों को क्षेत्रों का भ्रमण कर फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News: सहारनपुर में देर शाम से शुरू हुई बूंदा-बांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कई इलाकों में देर रात तक बारिश जारी रहने से तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबर है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है.