लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, खूब मचा बवाल देखें वायरल वीडियो

Ballia Mobile Tower Drama: बलिया के सुखपुरा में एक युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. पुलिस और ग्रामीणों की घंटों की मशक्कत और प्रेमी के आने के बाद युवती नीचे उतरी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती का यह कदम देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.