लेटेस्ट न्यूज़

नहीं रहीं कांग्रेस की कद्दावर नेता मोहसिना किदवई! दिल्ली में ली अंतिम सांस, पूरे देश में पसरा मातम...

Mohsina Kidwai death news: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन से उत्तर प्रदेश, खासकर बाराबंकी में शोक की लहर है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mohsina Kidwai death news: देश की राजनीति का एक सम्मानित चेहरा आज हमेशा के लिए खामोश हो गया है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन की खबर ने राजनीतिक गलयारों से लेकर आम लोगों के बीच दुख की लहर दौड़ गई है. मोहसिना की मौत से न सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे देश की राजनीति को एक बड़ी क्षति हुई है. खासकर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है, जहां से उनका गहरा जुड़ाव रहा है.लोग उन्हें एक सरल , सुलझी और जनता से जुड़ी नेता के रूप में याद कर रहे हैं.